दो मिनट में यात्रा पूरी, यह मैगी नहीं फ्लाइट है
आप विमान में बैठें और सीट बेल्ट बांधने के पहले की मंजिल आ जाए! अचरज मत कीजिए, यह है दुनिया की सबसे छोटी उड़ान। uplive24.com पर जानिए इस उड़ान का किस्सा।
दुनिया में कई लंबी और रोमांचक फ्लाइट्स हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ उड़ानें सिर्फ कुछ मिनटों की भी हो सकती हैं (Shortest flight)? स्कॉटलैंड के ऑरकनी द्वीपसमूह में यह सच है। Westray और Papa Westray नामक दो छोटे द्वीपों के बीच चलने वाली फ्लाइट दुनिया की सबसे छोटी नियमित उड़ान मानी जाती है।
इतनी छोटी उड़ान क्यों? (Shortest flight)
Westray और Papa Westray के बीच की दूरी लगभग 2.7 किलोमीटर है। हवाई मार्ग पर यह यात्रा औसतन 90 सेकंड से 2 मिनट में पूरी हो जाती है। इतने छोटे दूरी के लिए अक्सर लोग हैरान हो जाते हैं कि पुल या फेरी क्यों नहीं है? इसका कारण यह है कि दोनों द्वीपों के बीच का पानी और मौसम कभी-कभी इतना मुश्किल हो जाता है कि नियमित फेरी सेवा स्थिर नहीं रह सकती। इसके अलावा, पब्लिक एयरलाइंस की यह उड़ान स्थानीय लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
Tree of Tenere : कहानी रेगिस्तान के आखिरी साथी की
द्वीपों का इतिहास और आबादी
Westray और Papa Westray ऑरकनी द्वीपसमूह के उत्तर में स्थित हैं। Westray द्वीप पर लगभग 600 लोग रहते हैं, जबकि Papa Westray की आबादी लगभग 80-90 है। दोनों द्वीपों का इतिहास हजारों साल पुराना है। यहां प्राचीन पाषाणकालीन साइट्स और स्कॉटलैंड के पारंपरिक जीवन के अवशेष देखे जा सकते हैं।
Westray का पुराना किला
Westray द्वीप का इतिहास हजारों साल पुराना है। वाइकिंग्स से पहले यहां निओलिथिक काल (3500 ईसा पूर्व) के अवशेष मिले हैं। 16वीं सदी का Noltland Castle, जो रूडबेक कबीले का था, अब यहां का प्रमुख आकर्षण है। 2009 में यहां खोजी गई 'ऑर्कनी वीनस' नामक 4 सेंटीमीटर की निओलिथिक मूर्ति विश्वभर में मशहूर हो गई।
द्वीप पर RSPB नेचर रिजर्व भी है, जहां पफिन पक्षियों का झुंड देखना सपनों जैसा अनुभव है। Westray को 'क्वीन ऑफ द आइल्स' इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि इसकी मिट्टी इतनी उपजाऊ है कि सदियों से किसान यहां बसते आए हैं।
द्वीप में होटल, रेस्तरां, मरीना और आर्ट गैलरी मौजूद हैं, और यह ऑरकनी के नॉर्थ आइल्स में दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है।
Tuvalu : क्यों एक पूरे देश को ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट करने की जरूरत पड़ रही?
Papa Westray है प्राचीन रहस्यों का खजाना
Papa Westray का नाम पापर यानी पुजारी से लिया गया, जो ईसाई मिशनरियों का संकेत करता है। यहां नॉर्थ यूरोप का सबसे पुराना स्टोन हाउस – Knap of Howar स्थित है, जो 3500 ईसा पूर्व का है। Knap of Howar एक प्राचीन घर है, जो दिखने में बेहद सरल लेकिन ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
इसके अलावा, 7वीं सदी की पिक्टिश ईसाई साइट्स, 12वीं सदी का सेंट बोनिफेस चर्च और आंखों की बीमारियों के चमत्कारी इलाज के लिए प्रसिद्ध सेंट ट्रेडवेल चैपल यहां के हाइलाइट्स हैं। द्वीप पर कुल 60 पुरातात्विक साइट्स हैं, जैसे कोई लिविंग म्यूजियम।
Papa Westray द्वीप सिर्फ 4 मील लंबा और 1 मील चौड़ा है, इसलिए पैदल घूमना ही सबसे अच्छा तरीका है।
दुनिया की सबसे छोटी उड़ान का अनुभव (Shortest flight)
Westray–Papa Westray फ्लाइट 1967 में शुरू हुई थी। इसकी टिकट की कीमत आम तौर पर £10–£15 (लगभग 1000–1500 रुपये) होती है। उड़ान में बैठते ही समुद्र और द्वीपों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। कई यात्रियों के अनुसार, यह सफर इतनी छोटी दूरी के बावजूद साहसिक और मजेदार लगता है।
Albania : क्यों 40 सालों तक जेल बन गया था यह देश
Comments
Post a Comment